{"_id":"6e1e7749cfb10d14086efd2f341b69d4","slug":"contract-teachers-demands-salary-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 नहीं 20,000 वेतन चाहिए, वरना हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 नहीं 20,000 वेतन चाहिए, वरना हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
Updated Sun, 03 Aug 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स टू कांट्रैक्चुअल लेक्चरर एसोसिएशन जिला किश्तवाड़ की विशेष बैठक में लेक्चरर्स ने मांगे पूरी ना होने पर हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। एसोसिएशन की बैठक में लेक्चरर्स ने साफ किया कि अगर उनका वेतन सात हजार से बीस हजार नहीं किया गया तो वह काम काज ठप करके हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
लेक्चरर्स की मांग है कि जिन लोगों काम करते हुए सात साल से ज्यादा हो चुके हैं उन्हें परमानेंट किया जाए। एसआरओ 255 को लागू किया जाए। एकेडमिक अरेंजमेंट की जगह उन्हें भी कांट्रेक्चुअल कहा जाए। सात वर्ष के कार्यकाल के बाद एसएसआरबी और पीएससी में स्क्रीनिंग की छूट दी जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा पंद्रह दिनों की कैजुअल लीव देने, पूरे वर्ष का वेतन दिए जाने और सर्दियों का वेतन नहीं काटने की मांग भी उठाई। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों तक उनकी समस्याओं का हल नहीं किया गया तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता अमजद हुसैन शेख ने की। स्थानीय डाकबंगला में आयोजित बैठक में तीस से अधिक कांट्रैक्चुअल लेक्चररों ने भाग लेकर उन्हें पेश आ रही कई समस्याओं पर विचार-विमर्श किया और सरकार से लंबित मांगे पूरी करने की अपील की।
इसके अलावा नई इकाई के गठन के लिए पहले एक कनवीनर पद के लिए फयाज अहमद मीर को मनोनीत किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजेश, सैफुल्ला भट, वेद राज, रूप सिंह, सुमित शर्मा, अमजद बिचू, इरशाद अहमद लोन, अख्तर हुसैन, अमित कुमार, तोसीफ आदि उपस्थित थे।