{"_id":"576ffe834f1c1b584479a8cb","slug":"continue-search-operation-in-pampore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांपोर हमले के बाद कड़ी सुरक्षा, सर्च आपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांपोर हमले के बाद कड़ी सुरक्षा, सर्च आपरेशन जारी
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 26 Jun 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
पंपोर में तैनात सेना के जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांपोर में आतंकी हमले के बाद पांपोर तथा आसपास के इलाकों, हाईवे और श्रीनगर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पर्यटक स्थलों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
जगह-जगह नाके लगाकर जबर्दस्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हमले के बाद फरार बताए जा रहे दो आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च आपरेशन भी चलाया जा रहा है।
श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर पांपोर के साथ ही दक्षिणी कश्मीर के बिजबिहाड़ा, अनंतनाग तथा अन्य स्थानों पर सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ाई गई है। संवेदनशील स्थानों पर जवानों को पैनी निगाह रखने की हिदायत दी गई है।
इसके साथ ही इमारतों की छतों से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हाईवे पर जगह-जगह वाहनों को रोककर तलाशी ली जा रही है ताकि कोई अप्रिय वारदात न होने पाए। उधर, हमले के बाद रविवार को पांपोर बाजार पूरी तरह बंद रहा।