फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   construction work

82 लाख रूपये खर्च कर कस्वे के नालो का होगा चोडीकर्ण

विज्ञापन
construction work
आरएस पुरा। कस्बे के बाजार व अन्य वार्डों में बरसात के दिनों में सड़कें व गलियों में पानी जमा होने लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कस्बे के बाजार व अन्य वार्डों में नाले तो हैं, लेकिन सुचारुरूप से पानी की निकासी नहीं हो पाती। इससे लोगों के घरों व दुकानों में पानी भरने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से नालों को चौड़ा करने के लिए 82 लाख रुपये खर्च कर सुचारु रूप से बरसात के दिनों में पानी की निकासी के लिए वार्डों व कस्बे के बाजार में नालों को चौड़ा किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी का कहना है कि मुख्य पलखू नाले की पहले ही जेसीबी से सफाई कराई जा चुकी है। अब कस्बे के बाजार व अन्य वार्डों से निकलने वाले पानी की बेहतर निकासी के लिए नालों को चौड़ा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर हाल में बरसात के पहले नालों का काम पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन दिनों कस्बे के तहसील बाजार व अन्य वार्डों में पुराने नालों को तोड़ने का काम चल रहा है। ताकि बरसात के दिनों में अधिक पानी आने पर सुचारु रूप से पानी की निकासी हो सके। उन्होंने कहा कि जेसीबी लगा नालों को तोड़ने की योजना बनाई गई। स्थानीय दुकानदारों ने ऐसा करने के बजाए मजदूर लगाए जाने के आग्रह पर कार्य धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार में नाले को चौड़ा करने के लिए दुकानदारों को सहयोग करना चाहिए। ताकि नाले का काम बरसात के पहले पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed