{"_id":"63408830ff0fbf2a4e210d9e","slug":"construction-work-akhnoor-news-jmu269689332","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुका लाइब्रेरी का काम, लोगों को नहीं मिल रहा किताबों का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुका लाइब्रेरी का काम, लोगों को नहीं मिल रहा किताबों का ज्ञान
विज्ञापन
अखनूर में निर्माणाधीन लाइब्रेरी की इमारत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे हायर सेकेंडरी स्कूल में महाराजा गुलाब सिंह मेमोरियल लाइब्रेरी की इमारत बनाने का काम नौ वर्षों से अधर में लटका है। क्षेत्र के लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही।क्षेत्र के विभिन्नों संगठनों ने मांग की है कि लाइब्रेरी का काम जल्द पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने को मिल सकें।
कस्बे के ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में 2013 में पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा के फंड से 1.2 करोड़ रुपये से महाराजा गुलाब सिंह मेमोरियल लाइब्रेरी का नींव पत्थर रखा गया। जो दो साल में बननी थी। इमारत बनाने का काम करीब पंद्रह लाख रुपये का हुआ, मगर ठेकेदार को दस लाख रुपये मिले। बाद में पांच लाख रुपये की बकाया राशि नहीं मिलने और आगे फंड नहीं मिलने पर इमारत का काम अधर पर लटक गया।
सामाजिक कार्यकर्ता रमण मिश्र ने बताया कि महाराजा गुलाब सिंह के नाम से बन रही लाइब्रेरी नौ वर्षों से बंद है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को लाइब्रेरी की सुविधाएं नहीं मिल रही है। प्रशासन को चाहिए लाइब्रेरी की इमारत जल्द से जल्द बनाई जाए।
विज्ञापन
अश्विन कुमार ने बताया कि लाइब्रेरी बंद होने पर कई प्रकार की सुविधा से वंचित रहना पड़ा रहा है। ऐसे में प्रशासन को लाइब्रेरी खोलने के लिए फंड मुहैया कराना चाहिए, ताकि लाइब्रेरी खुल सके। खासतौर पर युवाओं को लाभ हो।
बलदेव राज ने बताया नौ वर्षों से लाइब्रेरी बंद होने पर युवाओं और छात्रों को लाइब्रेरी का लाभ नहीं मिल रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को चाहिए कि इस इमारत को जल्द से जल्द बनवाया जाए, ताकि क्षेत्र के युवा लाइब्रेरी का लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि जब तक बिल्डिंग नहीं बन पाती तब तक लाइब्रेरी को अन्य स्थान पर खेला जाए, ताकि लोग इसका लाभ मिल सके।
-------
वित्त मंत्रालय से फंड जारी नहीं होने पर लाइब्रेरी की इमारत का काम बंद है। फंड मिलने पर इमारत का कार्य शुरू किया जाएगा।
-अखिल सगौत्रा, एसडीएम