फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   construction work

बकोर-परागलां खड्ड पर पुल बनाने की मांग

विज्ञापन
construction work
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत बकोर तथा मट्टू पंचायत के गांव परागलां के बीच खड्ड पर क्षेत्र के लोगों ने पुल बनाने की मांग की है। इस पर पुल के निर्माण से क्षेत्र की सात पंचायत के लोगों को अखनूर तथा ज्यौड़ियां जाने के लिए शार्टकट रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि यह हमारी पुरानी मांग है। इस पुल के निर्माण के लिए हमने बैक टू विलेज में भी मुख्य मांग रखी थी। बता दें कि लोगों की समस्या को समझते हुए क्षेत्र के युवाओं ने इस खड्ड पर पिछले दिनों अस्थायी पुल बनाया था, लेकिन वह पुल बाढ़ में बह गया। क्षेत्र निवासी बलबीर सिंह, तरसेम लाल, बनारसी दास तथा दीपक सिंह ने बताया कि इस खड्ड पर पुल की बहुत जरूरत है। इस खड्ड पर पुल के बनने से छंब विधानसभा क्षेत्र की लगभग सात पंचायतों के ग्रामीणों को ज्यौड़ियां तथा अखनूर जाने के लिए शार्टकट रास्ता मिल जाएगा। इसमें पंचायत मट्टू, पंचायत पगांली, पंचायत सैंथ तथा हमीरपुर सिदड, घिगडयाल तथा वदोवाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इन सभी पंचायतों के लोग तो अभी भी इस खड्ड से होकर गांव परागलां तथा बकोर सड़क का अधिक इस्तेमाल करते हैं, लेकिन खड्ड में 12 माह पानी बहता रहता है, आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे निजात पाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने इस खड्ड पर पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed