फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Construction of Jammu AIIMS in the Governor Raj

गवर्नर राज में जम्मू एम्स का निर्माण शुरू, महबूबा सरकार में तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं मिली सफलता

Mon, 02 Jul 2018 11:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 02 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Construction of Jammu AIIMS in the Governor Raj
जम्मू एम्स

आखिर तीन साल के लम्बे इंतजार के बाद गवर्नर के शासन में एम्स के निर्माण का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। सोमवार को फिलहाल बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। जमीन के कुछ हिस्से पर समुदाय विशेष का कब्जा है। इस वजह से विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हालांकि, सब कुछ शांतिपूर्वक ही चला। महबूबा सरकार में तमाम प्रयासों के बाद भी इसका निर्माण कार्य परवान नहीं चढ़ सका था।

विज्ञापन


अस्पताल 1954 कनाल जमीन पर बनेगा। इस पर 13.26 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कुछ दिन पहले डीसी सांबा ने एम्स की बाउंड्री वाल का शिलान्यास किया था। विजयपुर क्षेत्र में बनने वाले एम्स के निर्माण में तेजी लाते हुए सोमवार को रखवरोटिया में जेसीबी लगाकर दक्षिणी छोर पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। यह अस्पताल निर्माण के दूसरे चरण का कार्य है। पहले चरण में भूमि अधिग्रहण तथा चिह्नांकन का कार्य शामिल था। 
विज्ञापन


मोदी सरकार ने दूसरे बजट में की थी घोषणा
एम्स की घोषणा मोदी सरकार ने अपने दूसरे बजट में की थी। घोषणा के बाद शुरू में रखवरोटियां, शिवनगर, प्रताप सिंह पुरा, तारापुर, विजयपुर के कुछ लोगों ने विरोध किया था। वह इसके लिए चिह्नित भूमि का मुआवजा मांग रहे थे। इनमें से कई को सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया। कुछ लोग अब भी अनधिकृत रूप से काबिज बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खींचतान के बीच विजयपुर हुआ था फाइनल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब सांबा में एम्स बनाने की घोषणा की थी तो उस समय विधायक चौधरी लाल सिंह और पूर्व उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा में काफी खींचातानी भी हुई थी। लाल सिंह एम्स को घगवाल और गंगा विजयपुर में बनाना चाहते थे। केंद्र सरकार ने टीम भेज कर स्थिति का जायजा लिया और विजयपुर में एम्स बनाने को हरी झंडी दी गई।

कई लोगों ने खाली नहीं की है जगह
प्रशासन की ओर से सभी समुदाय विशेष के लोगों को मुआवजा और रिहाइश के लिए जगह चिह्नित कर आवंटित कर दी है। इसके बावजूद अभी तक कई लोगों ने जगह को खाली नहीं किया है। प्रशासन को आशंका थी कि ये लोग निर्माण कार्य का विरोध कर सकते हैं। इस वजह से अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।


1954 कनाल भूमि पर एम्स बनेगा। इसकी जिम्मेदारी सेंट्रल पब्लिक वर्कर्स डिपार्टमेंट (सीपीडब्ल्यूडी) को सौंपी है। एम्स के बनने से रियासत सहित पंजाब और हिमाचल के लोगों को लाभ मिलेगा।
-राजेंद्र सिंह तारा, डीसी, सांबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed