फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Construction of 126 km long railway tunnels between Katra-Banihal section completed

कटड़ा-बनिहाल सेक्शन के बीच 126 किमी लंबी रेलवे सुरंगों का निर्माण पूरा, रेलवे बोर्ड ने दी जानकारी

Sat, 18 Jul 2020 09:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Jul 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Construction of 126 km long railway tunnels between Katra-Banihal section completed
कटड़ा-बनिहाल रेलवे सुरंग - फोटो : amar ujala

कोरोना महामारी की चुनौती के बावजूद जम्मू से कश्मीर तक रेल पहुंचाने की परियोजना को समय से पूरा किया जाएगा। रेलवे ने कटड़ा से बनिहाल 111 किलोमीटर लंबे ट्रैक निर्माण की रफ्तार बढ़ाते हुए मुख्य और सर्विस टनल की कुल 163 में से 126 किलोमीटर का निर्माण पूरा कर लिया है।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने राष्ट्रीय परियोजना उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) पर एक वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से परियोजना स्थल पर दो माह काम की गति प्रभावित हुई है, लेकिन अब काम की रफ्तार को सामान्य से तेज किया गया है। महत्वाकांक्षी परियोजना को निर्धारित डेडलाइन दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट की सबसे जटिल कड़ी कटड़ा से बनिहाल का 111 किलोमीटर लंबा सेक्शन है। इस फासले पर 97 किलोमीटर हिस्से पर तीन किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली सुरंगें बन रही हैं। सुरंग की लंबाई तीन किमी से अधिक होने पर सर्विस टनल अनिवार्य है, जिसके लिए रेलवे इसी सेक्शन में 66 किलोमीटर लंबाई की सर्विस टनल भी बना रहा है। इस लिहाज से 111 किलोमीटर रूट पर 163 किलोमीटर लंबाई की टनल बन रही हैं। रेलवे ने 126 किलोमीटर टनल निर्माण का काम पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed