फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Construction amount will be received soon for proposed Chhatragalan Tunnel on Bani-Bhadarwah road

बनी-भद्रवाह सड़क मार्ग पर प्रस्तावित छत्रगलां टनल के लिए जल्द मिलेगी निर्माण राशि

Sat, 20 Mar 2021 01:12 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 20 Mar 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
Construction amount will be received soon for proposed Chhatragalan Tunnel on Bani-Bhadarwah road
डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

बनी-भद्रवाह सड़क मार्ग पर प्रस्तावित छत्रगलां टनल के लिए निर्माण राशि जल्द मिलेगी। यह आश्वासन केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात में दिया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने गडकरी से मुलाकात कर बताया कि बीआरओ के पास निर्माण राशि नहीं है।

विज्ञापन


ऐसे में भारत माला या अन्य किसी परियोजना से इस परियोजना को वित्तीय सहायता दी जाए। इस पर गडकरी ने भरोसा दिलाया कि निर्माण राशि उपलब्ध करवाने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। गडकरी ने छत्रगलां टनल निर्माण के लिए राशि जुटाने और निर्माण जल्द शुरू करने के लिए उचित विकल्प अपनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 वहीं डॉ. सिंह ने बीआरओ चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी को छत्रगलां परियोजना में तेजी लाने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि छत्रगलां टनल न सिर्फ संपर्क जोड़ने और राजस्व बढ़ाने का काम करेगी, बल्कि रोजगार सृजन कर लोगों की आजीविका को भी बेहतर करेगी। इससे बनी और भद्रवाह के क्षेत्र भी बेहतर पर्यटन स्थलों के रूप में उभर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बाजारों से लेकर अस्पताल तक उड़ रही सामाजिक दूरी की धज्जियां, देखिए तस्वीरें


डोडा-कठुआ को साल भर सड़क संपर्क से जोड़ेगी टनल
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और डोडा-कठुआ को साल भर सड़क संपर्क से जोड़े रखने के लिए यह टनल निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। लखनपुर-बसोहली-बनी-भद्रवाह-पुल डोडा नेशनल हाईवे में छत्रगलां टनल सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिससे इस मार्ग को बर्फबारी के दिनों में भी खोला जा सकेगा।

इससे डोडा से लखनपुर की दूरी घटने के साथ-साथ सफर को मात्र चार घंटे में पूरा किया जा सकेगा। वर्तमान में आठ से दस घंटे लग जाते हैं। प्रस्तावित 6.8 किलोमीटर लंबी छत्रगलां टनल को लेकर बीआरओ की ओर से फिजीबिलिटी अध्ययन पूरा किया जा चुका है। तीन हजार करोड़ की राशि से बनने वाली इस टनल में काम शुरू होने के बाद चार साल का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed