फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   constable who snatched rifles joins hizbul muzahiddin

कश्मीर: राइफल लेकर भागा कांस्टेबल हिजबुल में हुआ शामिल

Sat, 27 May 2017 12:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 27 May 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
constable who snatched rifles joins hizbul muzahiddin
हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हुआ कांस्टेबल - फोटो : डेमो फोटो

बडगाम जिले में चार राइफल लेकर भागा जम्मू कश्मीर पुलिस का कांस्टेबल हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन में शामिल हो गया है। बीते शनिवार को कांस्टेबल सईद नवीद मुश्ताक बडगाम के चंदपोरा स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम की सुरक्षा में स्थापित चौकी में तैनात था।

विज्ञापन


उसी दिन वह अपनी और चौकी में तैनात अपने तीन अन्य साथियों की कुल चार इंसास राइफल, मैगजीन और कारतूस लेकर फरार हो गया।  कांस्टेबल का बेल्ट नंबर 182 था। आरोपी नवीद दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके साथ तैनात तीन अन्य पुलिस कर्मियों को भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों से जानकारी मिली है कि राइफल और कारतूस लेकर भागा आरोपी कांस्टेबल आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। इस साल यह किसी भी पुलिस कर्मी के हथियारों सहित फरार होकर आतंकी संगठन में शामिल होने की पहली घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस दिन कांस्टेबल पुलिस के हथियार लेकर फरार हुआ था, उसी दिन इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया था। उसके द्वारा किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस कांस्टेबल की तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही है। उसके परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपी कांस्टेबल का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed