फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   constable recruitment in jammu kashmir police

जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए खुशखबरी, बड़े पैमाने पर होगी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती

Mon, 10 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 10 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
constable recruitment in jammu kashmir police
पुलिस भर्ती - फोटो : File Photo
एक बार फिर रियासत पुलिस में बड़े पैमाने पर कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने की घोषणा कर दी गई है। इस बार पहले से भी ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। राज्य पुलिस महानिदेशक ने इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन


जिला स्तर पर होने वाली भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन होंगे और अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। पुलिस की विभिन्न विंग के लिए कुल 5381 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसमें 4340 आईआरपी और 655 एग्जीक्यूटिव पुलिस के पद हैं। 
विज्ञापन


भर्ती के लिए दसवीं पास होना जरूरी है। 18 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक आयु वाले उम्मीदवार भर्ती नहीं हो पाएंगे। पहले की तरह भर्ती के लिए शारीरिक टेस्ट और लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष कांस्टेबल के चार हजार पदों पर भी भर्ती हुई है। यह भर्ती कंप्यूटराइज्ड की गई थी। अब होने वाली भर्ती भी इसी आधार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed