फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   constable beaten wife for dowry

कांस्टेबल ने दहेज के लिए पत्नी को डंडों से मारा

Tue, 30 Jun 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 30 Jun 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
constable beaten wife for dowry

गांव सलैड़ में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। महिला को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति दहेज के लिए उसे मारता है और ससुराल के अन्य लोग भी उसका समर्थन करते हैं।

विज्ञापन


महिला की शिकायत पर अरनिया पुलिस स्टेशन में आरोपी पति अजय शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। अजय शर्मा पुलिस की आर्म्ड विंग में बतौर कांस्टेबल तैनात है और इस समय एक उच्च अधिकारी के स्क्वायड में तैनात है।
विज्ञापन


विवाहित महिला निधि शर्मा के साथ आए मायके वालों ने बताया कि पिछले कई सालों से निधि का पति उसके साथ मारपीट करता है। सोमवार को अजय ने उसके सिर पर डंडों से मारा और लहूलुहान कर दिया। किसी तरह से घायल ने मायके में संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने उसे सबसे पहले अरनिया के अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे जीएमसी में रेफर कर दिया गया। महिला के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed