फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   conspiracy to disrupt Independence Day

पीओके में रची स्वतंत्रता दिवस में खलल डालने की साजिश

Thu, 06 Aug 2015 11:02 AM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
conspiracy to disrupt Independence Day

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने स्वतंत्रता दिवस में खलल डालने की नापाक साजिश रची है। इसका तानाबाना पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के  पुंछ सेक्टर में बुना गया है।

विज्ञापन


रमजान माह खत्म होने पर आईएसआई ने पीओके में आतंकियों के लिए दावत आयोजित की। इसमें आईएसआई के कई कमांडरों ने हिस्सा लिया और आतंकियों को भारत में घुसकर आतंकी हमले करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


आईएसआई ने आतंकियों से कहा कि अब जम्मू कश्मीर, पंजाब के इंटरनेशनल बार्डर के पास मक्की की फसल बड़ी हो गई है। साथ ही नदी-नालों में बारिश की वजह से पानी भरा पड़ा है और इन क्षेत्रों में बारिश के बाद घनी झाडि़यां भी उग आई हैं। ऐसे में घुसपैठ आराम से की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस में खलल डालने का दबाव

conspiracy to disrupt Independence Day

घुसपैठ कर देश में कई जगहों पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस के समारोह में खलल डालने के लिए आतंकियों पर दबाव बनाया गया है।

गुरदासपुर और उधमपुर में हमला करने वाले आतंकी भी इसी साजिश का हिस्सा थे। आतंकियों से साफ कहा गया है कि हर हाल में घुसपैठ करके स्वतंत्रता दिवस में खलल डालना है।

इसके लिए उन्हें पाक सेना और पाक रेंजरों का पूरा सहयोग मिलेगा। अभी कुछ दिन पहले सियालकोट में भी आतंकियों और आईएसआई के बीच बैठक हुई थी। पाकिस्तान के एबटाबाद में पहले से ही आतंकियों की अंडर वाटर ट्रेनिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed