Udhampur Bus Blast: उधमपुर में धमाके कर जम्मू कश्मीर में दहशत फैलाने की साजिश, केंद्रीय एजेंसियां कर रही जांच
उधमपुर के दोमेल इलाके में खड़ी बस में वीरवार शाम को धमाका हुआ, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस इसकी जांच में जुटी ही थी कि वीरवार तड़के बस अड्डे पर खड़ी एक और बस में विस्फोट हो गया। इसमें धमाका इतना जोरदार था कि बस का आगे का पूरा शीशा एक ही झटके में बाहर आ गिरा। उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी मोहम्मद सुलेमान चौधरी ने बताया कि दोनों मामलों की जांच चल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Udhampur Blast: अमित शाह के दौरे से पहले दहला उधमपुर | Jammu News https://t.co/1KqivifATc via @YouTube
— Amar Ujala Jammu (@AU_JammuNews) September 29, 2022विज्ञापन
बस के आसपास खड़ी तीन बस व एक कार के भी शीशे टूट गए। हालांकि, हालांकि इस धमाके में कोई जनहानि नहीं हुई। इसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर पहुुंचे एडीजीपी जम्मू संभाग मुकेश सिंह का कहना है कि शुरूआती जांच में यह आईईडी(इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) धमाका लग रहा है। ये उच्च तीव्रता वाले स्टिकी बम भी हो सकते हैं।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात को दोमेल इलाके में खड़ी बस में धमाका हुआ, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस इसकी जांच में जुटी ही थी कि वीरवार तड़के 5.42 बजे बस अड्डे पर खड़ी एक और बस (जेके14सी-3636) में धमाका हो गया। यह बस उधमपुर से रामनगर रूट पर चलती थी। साढ़े छह बस रामनगर के लिए निकलती है, और सात बजे सलाथिया चौक पहुंचती है।
सलाथिया चौक से यात्रियों को भर कर रामनगर के लिए निकल जाती है। चालक बंटी सुबह उठा और सह चालक के साथ बस को रामनगर ले जाने की तैयारी में जुट गया। जब धमाका हुआ तो चालक बस के इंजन में पानी डाल रहा था, और सह चालक शौच गया था। धमाका इतना जोरदार था कि बस का आगे का पूरा शीशा एक ही झटके में बाहर आ गिरा।