फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   conspiracy of terror foiled in kashmir, 2 militants arrested

जम्मू कश्मीर में आतंकी साजिश नाकाम, हिजबुल के 2 आतंकी गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2017 10:33 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 20 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
conspiracy of terror foiled in kashmir, 2 militants arrested
स्कूल में आतंकी हमला - फोटो : social media

जम्मू कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़े हैं। एक जम्मू संभाग के रियासी और दूसरा उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पकड़ा गया है। इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी हुई है।  

विज्ञापन


रियासी पुलिस ने कुलगाम पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर हिजबुल के एक आतंकी को पकड़ा है। वह कई महीने से जिले में चकाह ठाकराकोट तहसील के काकड़ा क्षेत्र निवासी निजामदीन के घर में छिपा था। पकड़ा गया आतंकी शाबजार अहमद मांटू पुत्र गफ्फार अहमद मांटू निवासी खुशीभट्टपोरा कुलगाम है। आतंकी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


शाबजार पर वर्ष 2016 में पुलिस स्टेशन पोरा को लूटने के साथ ही अन्य कई मामले चल रहे हैं। उस पर 103/2016 अंडर सेक्शन 147, 148, 149, 307, 336, 427, 225, 392, 364, 436 आरपीसी 13 यूएलपीए और 7/25 आर्म्स एक्ट समेत अंडर सेक्शन 147, 148, 149, 336, 332, 307, 7/25 के केस कई पुलिस थानों में चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी की गिरफ्तारी

conspiracy of terror foiled in kashmir, 2 militants arrested
बांदीपोरा में आतंकी की गिरफ्तारी - फोटो : Demo Pic.

आतंकवाद की चरमसीमा के दौरान चकाह ठाकराकोट, पनासा, अरनास के  ग्रामीण क्षेत्रों में आतंकियों का काफी खौफ था। इसी क्षेत्र से होकर आतंकी कश्मीर तक आया जाया करते थे। उधर, उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अष्टयुंग गांव में सेना की 27 आरआर और बांदीपोरा पुलिस द्वारा एक साझे ऑपरेशन के दौरान हिज़्ब के एक स्थानीय आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है।

जानकारी के अनुसार यह आतंकी हाल ही में इलाके में एक सरकारी कर्मचारी पर हमले और उसे धमकी देने में शामिल था। उसके कब्जे से एके-47, 1 एके मैगजीन और 20 गोलियां बरामद हुई हैं। माना जा रहा है कि इसी हथियार का इस्तेमाल उसके द्वारा हमले को अंजाम देने में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed