फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress unable to digest PM's soaring image says jitendra singh

कांग्रेस से पच नहीं रही पीएम मोदी की प्रसिद्धि: जितेंद्र सिंह

Sat, 26 Dec 2015 11:29 PM IST
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
congress unable to digest PM's soaring image says jitendra singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे पर सवाल उठा रही कांग्रेस पर पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पलटवार किया है। कहा कि देश के प्रधानमंत्री की छवि विश्व नेता के रूप में उभरी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान दौरे में भी पीएम की दूरदृष्टि दिखाई दे रही है लेकिन कांग्रेस को पीएम की प्रसिद्धि पच नहीं रही है। यात्रा की आलोचना करने वाली यही पार्टियां कुछ समय पहले भाजपा को बात न करने के लिए कोसती थीं।
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हरियाचक गांव पहुंचे डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का पाकिस्तान दौरा दोनों मुल्कों के रिश्तों को बेहतर बनाने और खासकर आतंकवाद के खात्मे से प्रेरित है। सीमावर्ती इलाके के दौरे में उन्होंने प्लाट आवंटन और मुआवजे के मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद खत्म करने के लिए शुरू हुई बातचीत

congress unable to digest PM's soaring image says jitendra singh

ज‌ितेंद्र स‌िंह ने हाफिज सईद के बयान पर कहा कि युद्ध के बाद भी शांति के लिए वार्ता होती है। अगर बिना युद्ध बात हो रही है तो यह देश के लिए सकारात्मक कदम है, जिसे हर किसी ने सराहा है।

उन्होंने कहा कि बमों की आवाज में बात नहीं हो सकती लेकिन आतंकवाद पर बात हो सकती है और सही सोच वाला हर व्यक्ति इससे सहमत है। भारत की ओर से शांति बनाए रखने के लिए इच्छा शक्ति में कमी नहीं होगी प्रधानमंत्री ने इसे भी साबित किया है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंक कई वर्षों से है और सबसे अधिक प्रभावित राज्य भी जम्मू-कश्मीर ही है। ऐसे में शांति होने पर लाभ भी जम्मू कश्मीर को पहुंचेगा। कांग्रेस ने पहले कहा कि शांति वार्ता क्यों नहीं की और अब कह रहे हैं कि बिना बताए चले गए।

दरअसल कांग्रेस नहीं चाहती कि इस शांति वार्ता का श्रेय भाजपा को मिले। दाउद के भारत लाने के सवाल पर कहा कि सुरक्षा संबंधी विषय पर टिप्पणी नहीं कर सकते लेकिन अगर वार्ता की प्रक्रिया हो तो अन्य विषयों को भी शामिल करने का आधार बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed