{"_id":"58bd04a34f1c1be25ee7ee0b","slug":"congress-targetted-bjp-for-misguiding-refuzees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा 'रिफ्यूजियों से धोखा कर रही है सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा 'रिफ्यूजियों से धोखा कर रही है सरकार'
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रमण भल्ला ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह रिफ्यूजियों के साथ धोखा कर रही है। रविवार को जम्मू के गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के भौर कैंप में रिफ्यूजियों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए भल्ला ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस-नेकां गठबंधन पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने रिफ्यूजियों के लिए 9096 करोड़ के पैकेज की सिफारिश केंद्र से की थी, लेकिन मौजूदा राज्य और केंद्र सरकार ने इसे बदलकर मात्र 2000 करोड़ कर दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग में सरकार न तो लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवा रही है और न ही राशन।
विज्ञापन
उन्होंने कहा पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार हर क्षेत्र में नाकाम रही है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लोगों से किए वादे पूरी तरह से झूठे साबित हुए है। महंगाई आसमान छू रही है और लोगों पर आए दिन आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कि जन आकांक्षाओं पर खरी उतरती रही है और रहेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जन समस्याओं का निराकरण करवाने में अपनी भूमिका निभाएं।