{"_id":"ef8e82d725a529d1f284a622f86cdd63","slug":"congress-suspended-three-ex-ministers-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में कांग्रेस ने तीन पूर्व मंत्रियों को निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में कांग्रेस ने तीन पूर्व मंत्रियों को निलंबित किया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 20 Jul 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने रियासत के तीन पूर्व मंत्रियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। बगावत तथा गुटबाजी के चलते अनुशासनात्मक कमेटी ने यह कार्रवाई की है। पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चाढ़क, अब्दुल गनी वकील और प्रेम सागर अजीज पर गाज गिरी है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर ने केंद्रीय नेतृत्व के फैसले को उचित ठहराते हुए कहा है कि पार्टी नए सिरे से रियासत के तीनों खित्तों में अपनी पकड़ मजबूत करेगी। विधानसभा चुनाव 2014 और नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद इन नेताओं के बगावती तेवरोंकी रिपोर्ट केंद्रीय अनुशासनात्मक कमेटी को भेजी गई थी।
विज्ञापन
एके एंटनी की अध्यक्षता में कांग्रेस की तीन सदस्यीय केंद्रीय कमेटी जिसमें मोती लाल वोरा और गुलाम नबी आजाद भी शामिल हैं, ने पंद्रह जुलाई को ही इन तीन पूर्व मंत्रियों को निलंबित करने का फैसला ले लिया था।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने बताया कि इन तीनों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए समय समय पर आगाह किया गया था और नोटिस भी जारी किए गए थे। केंद्रीय अनुशासनात्मक कमेटी ने इन तीनों को निलंबित कर दिया है।
उधर, पूर्व मंत्री अब्दुल गनी वकील ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को 13 जुलाई को भेजा गया अपना इस्तीफा पत्र जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर जैसे जूनियर नेता के नेतृत्व में वह काम नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने लिखा था कि वह किसी भी हाल में गुलाम अहमद मीर का नेतृत्व स्वीकार नहीं करेंगे। इस वजह से वे पद से इस्तीफा दे रहे हैं।