फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress stuck on refugees not ready to compromise

रिफ्यूजियों के चक्कर में नहीं हुई कैबिनेट बैठक

Sat, 09 Aug 2014 02:44 AM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 02:44 AM IST
विज्ञापन
congress stuck on refugees not ready to compromise

कांग्रेस मंत्रियों द्वारा पीओके रिफ्यूजियों के पैकेज पर राज्य कैबिनेट बहिष्कार के बाद दूसरी कैबिनेट बैठक पिछले 15 दिन में नहीं हुई।

विज्ञापन


इस मुद्दे पर साझा सरकार के प्रमुख घटक दल नेकां से सहमति नहीं बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज के निवास पर कांग्रेस मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के सभी कैबिनेट और राज्य मंत्री मौजूद थे।
विज्ञापन


दो घंटे तक चली बैठक में फैसला लिया गया कि कांग्रेस पीओके रिफ्यूजियों के पुनर्वास संबंधी पैकेज पर कोई समझौता नहीं करेगी।

रिफ्यूजी रियासत के स्थायी बाशिंदे

congress stuck on refugees not ready to compromise

सूत्रों का कहना है कि बैठक में यह भी रणनीति बनी कि अगली कैबिनेट बैठक से पूर्व साझा सरकार की समन्वय समिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हो। कांग्रेस का तर्क है कि पीओके रिफ्यूजी रियासत के स्थायी बाशिंदे हैं।

लिहाजा उनके लिए पैकेज संबंधी प्रस्ताव को मंजूर करने अथवा इसकी सिफारिश केंद्र सरकार से करने में नेकां को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

सूत्रों ने बताया कि जल्द ही प्रो. सोज की अध्यक्षता वाली साझा सरकार की समन्वय समिति की बैठक में सहमति बनाने का प्रयास होगा।

खास बात यह है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश की प्रभारी अंबिका सोनी ने भी पाटी मंत्रियों को इस मुद्दे पर सख्त रुख अख्तियार करने की हिदायत दी है।

रिफ्यूजी पैकेज में कोई बदलाव नहीं चलेगा

congress stuck on refugees not ready to compromise

सूत्रों का कहना है कि नेकां पहले कुछ आला अफसरों के तबादलों और पदोन्नतियों के अलावा नई प्रशासनिक इकाइयों में अफसरों की नियुक्तियों की पक्षधर है। इसके बाद नेकां रिफ्यूजियों के पैकेज संबंधी एजेंडे को कैबिनेट में चाहती है।

पीओके रिफ्यूजियों की अंतरराष्ट्रीय संस्था एसओएस के चेयरमैन राजीव चुनी ने इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव इकबाल खांडे और कांग्रेस मंत्रियों से भी मुलाकात कर तुरंत पैकेज को मंजूर करने की मांग की है।

गौरतलब है कि कैबिनेट की पिछली बैठक में उप मुख्यमंत्री तारा चंद, आवास मंत्री रमण भल्ला और पीएचई मंत्री शाम शर्मा ने पीओके रिफ्यूजियों के पैकेज संबंधी प्रस्ताव को नेकां मंत्रियों द्वारा नामंजूर किए जाने पर बहिष्कार कर दिया था।

बाद में मुख्यमंत्री के आश्वासन पर कि कैबिनेट की अगली बैठक में इस पर फैसला ले लिय जाएगा, तीनों कांग्रेस मंत्री दोबारा कैबिनेट की बैठक में वापस आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed