{"_id":"60d886420be8ec00c942f5cb","slug":"congress-state-president-mir-congress-played-a-role-in-the-all-party-meeting-now-the-ball-is-in-the-hands-of-the-center-for-positive-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मीर: सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने उठाए कई अहम मामले, सकारात्मक परिणामों के लिए अब केंद्र के पाले में है गेंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मीर: सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने उठाए कई अहम मामले, सकारात्मक परिणामों के लिए अब केंद्र के पाले में है गेंद
Sun, 27 Jun 2021 07:38 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:38 PM IST
सार
मीर ने कहा सर्वदलीय बैठक में चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर राज्य का दर्जा बहाली, पारदर्शी परिसीमन की कवायद, राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने, जम्मू कश्मीर के नागरिकों को भूमि और नौकरियों में संवैधानिक गारंटी देने, विस्थापित पंडितों की वापसी अन्य मुद्दों को उठाया गया।
विज्ञापन
Congress symbol
- फोटो : social media
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि नई दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक के विचार विमर्श के बाद सकारात्मक परिणामों के लिए अब गेंद केंद्र के पाले में है। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार उनकी प्राथमिकताओं को सही ढंग से रखा है।
विज्ञापन
मीर ने शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय में शनिवार को सर्वदलीय बैठक में पार्टी की ओर से रखी बातों की वरिष्ठ पदाधिकारियों को जानकारी दी। मीर ने कहा कि कांग्रेस ने शीर्ष नेतृत्व के परामर्श और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के मार्गदर्शन में अपनी भूमिका सही ढंग से निभाई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- महबूबा ने साधा केंद्र पर निशाना: कहा जम्मू-कश्मीर को जेल बना रखा है, चैन से जीने दीजिए तभी यहां अमन आएगा
विज्ञापन
इसमें जल्द लोकतंत्र की बहाली के लिए आगे बढ़ने को जम्मू-कश्मीर के लोगों की प्राथमिकताओं को तय करने को चर्चा की गई। पार्टी की बातों को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने धैर्य और ध्यान से सुना है। चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर राज्य का दर्जा बहाली, पारदर्शी परिसीमन की कवायद, राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने, जम्मू कश्मीर के नागरिकों को भूमि और नौकरियों में संवैधानिक गारंटी देने, विस्थापित पंडितों की वापसी अन्य मुद्दों को उठाया गया।
केंद्र को जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत है। यह अच्छा संकेत है कि सत्तारूढ़ दल की मानसिकता और राजनीतिक भाषा में बदलाव दिखाई दे रहा है। मजबूत लोकतंत्र के लिए यह पहल जरूरी भी है। इस दौरान पीसीसी के उपाध्यक्ष, महासचिव, डीसीसी अध्यक्ष, फ्रंटल विंग के नेता मौजूद रहे।