{"_id":"5c9a9813bdec2276d05c085e","slug":"congress-state-president-ghulam-ahmad-mir-complimented-rahul-gandhi-minimum-income-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना क्रांतिकारी कदम, देश में होगी गरीबी दूर-मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना क्रांतिकारी कदम, देश में होगी गरीबी दूर-मीर
Wed, 27 Mar 2019 02:52 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की न्यूनतम आय योजना एक क्रांतिकारी कदम है। इससे देश में गरीबी दूर होगी। इस प्रस्तावित योजना में देश की 20 फीसदी गरीब परिवारों को सालाना 72000 रुपये मिलेंगे और यह लाभार्थियों के सीधे बैंक खाते में जाएंगे।
यहां मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए मीर ने कहा कि इस नई योजना से देश में रिकार्ड पांच करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जनता से किए वादों को पूरा किया है।
केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर योजना को तत्काल प्रभाव से लागू करने पर काम किया जाएगा। इस योजना ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे गरीब लोगों को पेट भर खाना मिलने के साथ बेहतर बुनियादी सुविधाएं हासिल हो पाएंगी। कांग्रेस की सरकारों ने समय समय पर गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाई हैं।
विज्ञापन
गरीब तबके के लोगों के उत्थान के लिए बेहतर ढंग से काम किया गया है। आज हर चीज में महंगाई की मार है। जिससे आम लोगों को दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। एफएस एक्ट, नौकरी का अधिकार, आरटीआई, आरटीई कांग्रेस की बड़ी उपलब्धियां रही हैं। कांग्रेस ने गरीब और कमजोर वर्ग का हमेशा ख्याल रखा है। किसानों और श्रमिकों के लिए भी कांग्रेस प्रतिबद्ध रही है।