फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress slams at bjp pdp govt

पीडीपी-भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम: मीर

Sun, 12 Jul 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 12 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
congress slams at bjp pdp govt

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने रविवार को जम्मू में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं के साथ रियासत के सियासी परिदृश्य के अलावा पार्टी के जम्मू संभाग में जारी सदस्यता अभियान पर चर्चा की। मीर ने इस अवसर पर पार्टी नेताओं से कहा कि वह सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ें और जमीनी स्तर से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रियासती की मौजूदा भाजपा पीडीपी गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है और लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। ऐसे में पार्टी को अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए लोगों के साथ खड़ा रहना चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष ने बैठक में वयोवृद्ध कांग्रेस नेता गिरधारी लाल डोगरा की 100वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों के प्रबंधों पर भी पार्टी नेताओं से चर्चा की।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपप्रधान शाम लाल शर्मा, मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा, ठाकुर मनमोहन सिंह, नम्रता शर्मा, रजनीश शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश आयोजक सचिव नीरज गुप्ता, पवन रैणा, विजय कुमार मन्हास, चौधरी सुख देव सिंह, संजीव शर्मा और राजीव शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने उधमपुर जिले के कांग्रेस नेताओं से भी सदस्यता अभियान पर चर्चा की और जिले के सियासी परिदृश्य की जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed