फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress sankalp yatra against BJP pdp govt

पीडीपी-भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की संकल्प यात्रा

Mon, 11 May 2015 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 11 May 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
congress sankalp yatra against BJP pdp govt

रियासत की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर नये सिरे से मोर्र्चा खोलते हुए कांग्रेस ने युवा प्रदेश कांग्रेस के माध्यम से 13 मई को जम्मू से श्रीनगर तक संकल्प यात्रा निकालने का ऐलान किया है। इस यात्रा की अगुवाई युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रणव शगोत्राऔर प्रभारी डा. उमा शंकर पांडे ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार से रियासत का युवा वर्ग गुस्से में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने सत्ता संभालने पर जिस तरीके से पाकिस्तान, आतंकवादियों और अलगाववादियों को शांतिपूर्ण चुनाव का श्रेय दिया, उससे राष्ट्रवादी लोगों को तो झटका लगा ही, भाजपा का असली चेहरा भी लोगों के सामने आ गया।
विज्ञापन


भाजपा सत्ता लोलुपता के लिए कुछ भी कर सकती है। कश्मीर में आए दिन अलगाववादी पाकिस्तान के झंडे लहरा रहे है। यह सब भाजपा-पीडीपी के शासनकाल में हो रहा है। इसके अलावा नई भर्ती नीति लाकर युवाओं की उम्मीदों को करारा झटका देने का काम इस सरकार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस चुप नही रहेगी और युवाओं को एकजुट करने के लिए 13 मई को जम्मू से श्रीनगर तक संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा की अगुवाई में अंबफला स्थित जंबूलोचन हाल से यात्रा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed