{"_id":"6ce2354fd4d068339ef7d75f3181c99a","slug":"congress-reviewed-the-organizational-activities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 28 Feb 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के कोषाध्यक्ष मोती लाल वोरा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और महासचिव अंबिका सोनी ने रविवार को श्रीनगर में रियासत के सियासी परिदृश्य और प्रदेश कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और अन्य नेताओं से उच्च स्तरीय बैठक की।
इसमें उन्होंने कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और जून 2015 में शुरू की गई कांग्रेस के सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की।
मीर ने कांग्रेस नेताओं को जानकारी दी कि 60 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इसका मतलब था कि 15 लाख नए सदस्यों को पार्टी में शामिल करवाना।
विज्ञापन
अभी तक प्रदेश कांग्रेस 40 हजार सक्रिय सदस्य बना पाई है। उन्होंने कहा कि मार्च 2015 से लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अब तक रियासत के विभिन्न स्थलों पर 198 जन बैठक की हैं।
विज्ञापन
उन्होंने वोरा को बताया कि कांग्रेस ने रियासत में विपक्ष की भूमिका जिम्मेदारी से निभाई है और जन समस्याओं को समय-समय पर पुरजोर तरीके से उठाया है। सियासी परिदृश्य पर भी चर्चा हुई। दोपहर बाद सभी राष्ट्रीय नेता नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।