फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress ready for elections in Jammu Kashmir, state in-charge said priority to women in tickets

विधानसभा: जम्मू कश्मीर में चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, प्रदेश प्रभारी ने कहा- टिकट में महिलाओं को प्राथमिकता 

Wed, 09 Mar 2022 04:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 04:32 PM IST
सार

एआईसीसी की जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल प्रदेश के छह दिवसीय दौरे पर हैं। वह इस बीच पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगी। उन्होंने कहा एग्जिट पोल के आंकड़ों के विपरीत कांग्रेस विभिन्न राज्यों में सरकार बनाएगी और जम्मू कश्मीर में भी बेहतर प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन
Congress ready for elections in Jammu Kashmir, state in-charge said priority to women in tickets
जम्मू कश्मीर में बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआईसीसी की जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि हम जम्मू कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार हैं। मुझे लगता है कि इस बार जम्मू कश्मीर में हालात बदलेंगे और अच्छी कांग्रेस की सरकार आएगी। प्रदेश कांग्रेस में गुलाम नबी आजाद और जीए मीर गुट के बीच अंतरकल्ह के प्रश्न पर पाटिल ने कहा कि कांग्रेस में यह भी एक खूबसूरती है कि हम अपने अधिकार के लिए एक दूसरे का हाथ पकड़कर झगड़ा करते हैं, लेकिन समय पर हम सब एक साथ हैं। 

विज्ञापन

महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का सपना पूरा किया जाएगा

छह दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंची पाटिल ने कहा कि सत्ता में कांग्रेस की सरकार और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर विधानसभाओं और संसद में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का सपना पूरा किया जाएगा। जम्मू कश्मीर में भी टिकट आवंटन में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, बशर्ते वे अच्छा काम करने वाली हों।

विज्ञापन

कांग्रेस विभिन्न राज्यों में सरकार बनाएगी और जम्मू कश्मीर में भी बेहतर प्रदर्शन होगा

उन्होंने कहा एग्जिट पोल के आंकड़ों के विपरीत कांग्रेस विभिन्न राज्यों में सरकार बनाएगी और जम्मू कश्मीर में भी बेहतर प्रदर्शन होगा। जनता भाजपा सरकार की गलत नीतियों से तंग आ चुकी है और चुनाव में इसका जवाब देगी। जम्मू कश्मीर को राज्य का पूर्ण दर्जा वापस दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगी

दौरे में पाटिल जम्मू कश्मीर में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगी। पार्टी कैडर को सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ने पर जोर दिया गया है। इसके साथ संगठनात्मक मामलों पर भी चर्चा की जाएगी। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed