फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress, rajouri, poonch

Jammu News: राजोरी-पुंछ के सीमावर्ती इलाकों में चौकियां स्थापित करने की जरूरत

विज्ञापन
congress, rajouri, poonch
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला।
जम्मू। राजोरी-पुंछ के सीमावर्ती जिलों में घुसपैठ के चलते यहां चौकियां स्थापित की जानी चाहिए। कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने कहा कि सेना और सुरक्षा बलों की उपस्थिति के साथ सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। दूरस्थ क्षेत्रों में ग्राम रक्षा तंत्र को मजबूत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक चरवाहे की ओर से समय पर सूचना देने से नरला के सजली गारा में ढांगरी जैसी घटना टल गई। लोगों में सेना की चौकी के अभाव और आधुनिक हथियारों के साथ वीडीसी को मजबूत न करने के कारण प्रतिशोध का डर है। कांग्रेस ने उप राज्यपाल प्रशासन को पत्र लिखकर कालाकोट के संवेदनशील इलाकों के अलावा दोनों सीमावर्ती जिलों के दूरदराज के इलाकों में ग्राम रक्षा तंत्र को मजबूत करने का आग्रह किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र का दौरा करने में मिला कि नरला, सजली गाला और कालाकोट के अन्य दूरदराज के इलाकों में असुरक्षा का माहौल है। इस मौके पर शब्बीर अहमद खान, प्रेम लाल शर्मा, नसीर अहमद पंच, मदन लाल, कृष्ण लाल, कुलदीप कुमार, गुलशन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed