फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress protest jammu on inflation gas petrol diesel price hike

जम्मू: महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- अच्छे दिन बताकर लाए बुरे दिन

Sun, 03 Apr 2022 04:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 03 Apr 2022 04:56 PM IST
सार

कांग्रेस ने जम्मू में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार महंगाई बढ़ा कर आम लोगों के लिए बुरे दिन ला रही है।

विज्ञापन
Congress protest jammu on inflation gas petrol diesel price hike
Congress Protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जम्मू शहर में रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बेलगाम बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने घरेलू इस्तेमाल के साथ आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को कम किए जाने की मांग की।

विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली जीत को हासिल करने के लिए सरकारी पैसे को लुटाया गया था, अब महंगाई बढ़ाकर उसकी वसूली की जा रही है। इससे सबसे ज्यादा गरीब आदमी ही प्रभावित हो रहा है। विधानसभा चुनाव हो जाने तक स्थिर रहने वाले पेट्रोल और डीजल के दाम नतीजे आने के बाद से आसमान छूने लगे हैं। वहीं लोगों के घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस के दामों पर भी कोई अंकुश नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


आज कई प्रदेशों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पास पहुंच गई है। कोरोना संकट से पूरी तरह से टूट चुके देशवासी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से परेशान है। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार जनता के बुरे दिन लेकर आई है। महंगाई से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई है। खाद्य तेलों के दाम भी बढ़ रहें हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार लोगों की पीड़ा और मांगों का समाधान नहीं करती है तो उनकी पार्टी इसे जन आंदोलन बनाने से भी पीछे नहीं रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed