फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress protest against govt, jammu news,

राजभवन घेरने जा रहे कांग्रेसियों को रोका, पुलिस से धक्कामुक्की

विज्ञापन
congress protest against govt, jammu news,
पलौड़ा में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को पलौड़ा से राजभवन तक रोष रैली निकाल रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, पूर्व मंत्री रमण भल्ला, मूला राम और योगेश साहनी समेत कई नेताओं को को दो घंटे तक जानीपुर पुलिस थाने में बद रखा।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष मीर की अगुवाई में पलौड़ा में एकत्रित हुए। इस दौरान पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसके बाद रोष रैली निकालते हुए राजभवन को कूच किया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने नहीं दिया।
विज्ञापन

मीर ने कहा कि पेट्रोल के दाम कई प्रदेशों में 100 रुपये प्रति लीटर पार पहुंच गए हैं। डीजल 90 रुपये प्रति लीटर हो गया है, लेकिन मोदी सरकार सोई हुई है। रसोई गैस सिलिंडर भी आए दिन महंगा होता जा रहा है। रमण भल्ला ने कहा कि महंगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है। लोगों के लिए परिवार के लिए रोजी-रोटी जुटाना चुनौती बन गया है। मोदी सरकार ने अच्छे दिन की बात कही थी, लेकिन लोगों के अच्छे दिनों को बुरा बनाने का काम किया है। इस मौके पर हरि सिंह चिब, मनमोहन सिंह, कांता भान, शिव देव सिंह, उदय भानु चिब, सनी परिहार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed