फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress party protest against bjp in beef party matter

बीफ पार्टी मामले में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन

Fri, 09 Oct 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 09 Oct 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
congress party protest against bjp in beef party matter

श्रीनगर स्थित एमएलए होस्टल में निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद की बीफ पार्टी के लिए भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को परेड से भाजपा मुख्यालय तक विशाल रोष रैली निकाली और शक्ति प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आगे पुलिस का दल बल भी धरा रह गया। कई पुलिस नाके तोड़ कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय के परिसर तक घुस आए। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालांकि, अप्रिय घटना से पहले पुलिस ने धक्कामुक्की कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से हटा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस उपप्रधान रमण भल्ला की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं। ब्राह्मण सभा परेड से शुरू हुई रोष रैली में सैकड़ों कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया और परेड महिला कालेज के बाहर लगाए गए पुलिस नाके को तोड़कर कच्ची छावनी स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर तक जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कार्यकर्ता तो भाजपा मुख्यालय परिसर में भी जा घुसे। आननफानन में पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। भाजपा मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया और बीफ प्रतिबंध को लागू न करने के आरोप लगाएं। पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि भाजपा की दोगली नीति से गोवंश हत्याएं जारी हैं।

एमएलए होस्टल जैसे उच्च सरकारी संस्थान में बीफ पार्टी हो गई। सरकार में रहते हुए भाजपा देखती रह गई। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट ने गो हत्या और गोमांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाया, लेकिन भाजपा-पीडीपी सरकार ने इस प्रतिबंध को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देकर स्टे हासिल कर लिया और सत्ता की खातिर भाजपा कश्मीर में गोवध करा रही है।


रैली में पूर्व मंत्री मंजीत सिंह, पूर्व मंत्री योगेश साहनी, पूर्व विधायक बलवान सिंह, प्रदेश कांग्रेस उपप्रधान कांता भान, महासचिव विक्रम मल्होत्रा, आयोजक सचिव नीरज गुप्ता समेत कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed