फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress or omar may role in kingmaker

कांग्रेस या उमर बन सकते हैं किंगमेकर

Sun, 21 Dec 2014 11:53 PM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
Congress or omar may role in kingmaker

चुनाव नतीजों के इंतजार ने सियासी दिग्गजों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी प्रत्याशियों की पेशानी पर पसीने की बूंदें छलछला आती हैं। मतदान के सभी चरण समाप्त होने के बाद अब जोड़तोड़ तेज है। चुनाव प्रचार के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ आग उगलने वाले नेता भी परस्पर गठबंधन की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार करने लगे हैं।

विज्ञापन


सियासी पंडितों और एग्जिट पोल के अनुमान अगर सत्य के करीब भी पहुंचते हैं तो जम्मू कश्मीर में बिना बैशाखी किसी भी दल के लिए सरकार बनाना मुश्किल होगा। जम्मू और लद्दाख में भाजपा और कश्मीर में पीडीपी के अच्छे प्रदर्शन की संभावनाओं के बीच सियासी दलों को फिर से हमसफर की तलाश है।
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी का जनाधार कश्मीर में रहा है और दोनों दल स्वाभाविक रूप से कट्टर प्रतिद्वंदी हैं। लिहाजा, दोनों एक-दूसरे को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को कश्मीर में पवार की तलाश

Congress or omar may role in kingmaker

महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों के बाद बहुमत से दूर भाजपा को तब आक्सीजन मिल गई थी जब शरद पवार की एनसीपी ने एकतरफा बिना शर्त समर्थन की घोषणा कर दी थी। इससे शिवसेना का मोलभाव घट गया था।

भाजपा को जम्मू कश्मीर में भी एक पवार की तलाश है। अगर चुनाव नतीजों के बाद आंकड़ों के गणित में नेशनल कांफ्रेंस पिछड़ती है तो भाजपा की ओर से नेकां को पवार की भूमिका में लाने के प्रयास तेज हो सकते हैं। नेकां पहले भी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में साझीदार रही है। इसलिए इस समीकरण की संभावना बनती है।

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो परिवारों से रियासत को मुक्त कराने का नारा दिया था। यह पृष्ठभूमि भाजपा को नेकां और पीडीपी के करीब लाने में बाधक जरूर है, लेकिन, सियासी मजबूरियां क्षेत्रीय दलों को समझौते के लिए प्रेरित कर सकती हैं।

पीडीपी की अधिक सीटें आने की स्थिति में कांग्रेस समर्थन देकर सरकार में शामिल होने के लिए पहले से तैयार है। इसके लिए परदे के पीछे गुणा-गणित पूरा हो चुका है। भाजपा की राह में समर्थक नहीं मिलने की बाधा पीडीपी की तुलना में अधिक है। बहरहाल ईवीएम मशीनों के खुलने की बेसब्र प्रतीक्षा चारों ओर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed