{"_id":"629da35e69d5815b3f0943ef","slug":"congress-obc-unit-protest-in-jammu-got-shaved-demand-to-implementation-of-mandal-commission-and-27-percent-reservation-for-obc-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandal Commission: जम्मू-कश्मीर में मंडल कमिशन लागू करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कराया मुंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandal Commission: जम्मू-कश्मीर में मंडल कमिशन लागू करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कराया मुंडन
Mon, 06 Jun 2022 12:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:19 PM IST
सार
कांग्रेस की ओबीसी इकाई ने सोमवार को जम्मू में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 2014 के चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को प्रदेश में लागू करने का वादा किया था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जो कि चिंताजनक है।
विज्ञापन
Congress OBC Unit Portest
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू किए जाने और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस की ओबीसी इकाई ने सोमवार को जम्मू में प्रदर्शन किया। पार्टी की ओबीसी यूनिट के चेयरमेन सुरेश डोगरा ने विरोध स्वरूप उपराज्यपाल के कार्यालय के बाहर मुंडन भी करवाया।
विज्ञापन
सुरेश डोगरा ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी आरक्षित वर्ग के लोगों को केंद्रीय नियमों के मुताबिक राहत नहीं दी जा रही है। इस समस्या के संबंध में पहले भी सरकार को अवगत करवाया गया था, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकाला है। जम्मू कश्मीर में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण भी नहीं दिया जा रहा है। इन दो प्रमुखों मांगों को लेकर वे एक ज्ञापन भी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भेजेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को प्रदेश में लागू करने का वादा किया था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जो कि चिंताजनक है। अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में आरक्षित वर्ग के लोग आरक्षण का लाभ उठा रहे हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर में लोग वंचित हैं। उन्होंने सरकार से मंडल कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार आरक्षण देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन