फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress nc alliance to end soon

कांग्रेस-नेकां गठबंधन का अंतिम समय

Wed, 06 Aug 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 06 Aug 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
congress nc alliance to end soon

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेस का गठबंधन अंतिम दौर में है। कुछ दिनों के बाद यह गठबंधन समाप्त हो जाएगा। राज्य की नेकां-कांग्रेस साझा सरकार का आखिरी विधानसभा सत्र आगामी 25 अगस्त से शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन


इस पर साझा सरकार के घटक दलों नेकां और कांग्रेस के बीच सहमति बनने के बाद विधानसभा और विधान परिषद सचिवालय से प्रस्ताव राज्य कानून मंत्रालय को भेजा था। सत्र की अधिकतम अविध दस दिन की होगी।
विज्ञापन


कानून मंत्री मीर सैफउल्लाह का कहना है कि राज्य विधानसभा और विधान परिषद सचिवालय के प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर उन्होंने सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा और विधान परिषद सचिवालय में अगस्त के अंतिम सप्ताह में शुरू होने वाले सत्र के मद्देनजर विभिन्न कमेटियों का कामकाज निपटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पहले श्रीनगर में विधानसभा का सत्र आगामी सितंबर माह में प्रस्तावित था, लेकिन चुनाव आयोग के दबाव में राज्य सरकार ने सत्र को एडवांस में आयोजित करने का फैसला लिया है। सूत्रों का कहना है कि सितंबर महीने में मतदाता सूचियों के प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव का शेड्यूल जारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed