फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress leader Rajni Patil said Bharat Jodo Yatra in Jammu and Kashmir will be historic

रजनी पाटिल ने कहा: जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा होगी ऐतिहासिक, जोड़ा जाएगा आमजनों को

Thu, 05 Jan 2023 11:20 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 05 Jan 2023 11:20 AM IST
सार

रजनी पाटिल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सिंह सोलंकी, जेकेपीसीसी अध्यक्ष विकार रसूल, पूर्व अध्यक्ष जीए मीर, सीडब्ल्यूसी सदस्य तारिक हमीद आदि के साथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

विज्ञापन
congress leader Rajni Patil said Bharat Jodo Yatra in Jammu and Kashmir will be historic
Jammu Kashmir Congress - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम चरण जम्मू-कश्मीर में होगा। कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच उत्साह दर्शाता है कि जम्मू कश्मीर में यह यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है। यात्रा के संबंध में आगामी दिनों में देशभर के कई वरिष्ठ नेताओं के जम्मू कश्मीर में पहुंचने की उम्मीद है। यात्रा का 20 जनवरी तक जम्मू कश्मीर में पहुंचना प्रस्तावित है।

विज्ञापन


रजनी पाटिल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सिंह सोलंकी, जेकेपीसीसी अध्यक्ष विकार रसूल, पूर्व अध्यक्ष जीए मीर, सीडब्ल्यूसी सदस्य तारिक हमीद आदि के साथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अफसर गेस्ट हाउस शक्ति नगर जम्मू में उद्देश्य के लिए व्यवस्थाओं और समितियों की गतिविधियों का जायजा लिया। कहा कि पार्टी नेता और कार्यकर्ता समन्वय बनाकर यात्रा को सफल बनाने के लिए काम करें। 
विज्ञापन


उन्होंने यात्रा से जुड़े यात्रियों, बाहरी राज्यों के प्रतिभागियों और विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा। पाटिल ने राजोरी आतंकी हमले की निंदा करते हुए अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षा तंत्र मजबूत बनाने पर जोर दिया। सोलंकी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण आंदोलन है। उन्होंने 26 जनवरी से देश में शुरू किए जा रहे हाथ से हाथ अभियान के बारे में भी बताया। खासकर उन जिलों में जो भाजयुमो से अछूते रहे। प्रदेशाध्यक्ष वानी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा को एक बड़ी प्रतिक्रिया मिली है। इसमें कई शीर्ष नेता शामिल होंगे। कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। मीर ने यात्रा के विभिन्न पहलुओं और एकाग्रता के क्षेत्रों का उल्लेख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed