{"_id":"07503bc965c9e36eae3a7d47d0060b03","slug":"congress-jammu-session-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का अधिवेशन आज, चुनावी तैयारियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का अधिवेशन आज, चुनावी तैयारियों पर चर्चा
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 19 Jul 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गिरे मनोबल को बढ़ाने के लिए आल इंडिया कांग्रेस कमेटी का शनिवार को अधिवेशन होगा।
विज्ञापन
इस अधिवेशन में महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर प्रभारी अंबिका सोनी के अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज शनिवार को जम्मू में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
जम्मू जिले (शहरी और ग्रामीण) के कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय अधिवेशन के दौरान विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन भी होगा। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस की ओर से सैनिक कालोनी में आयोजित किया जा रहा अधिवेशन पहला बड़ा कार्यक्रम है।
विज्ञापन
साल के आखिरी महीनों में रियासत के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अधिवेशन की सियासी गलियारों में काफी चर्चा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में रियासती विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा।
वहीं जम्मू से संभावित उम्मीदवारों पर भी अधिवेशन में विचार किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस उपप्रधान ठाकुर हरि सिंह के अनुसार, एक दिवसीय अधिवेशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जाएगा और उन्हें चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की जाएगी।
अधिवेशन में ब्लाक प्रधान, वार्ड प्रधान, जम्मू शहरी से पूर्व कारपोरेटर, जम्मू ग्रामीण से सरपंच और पंचों के अलावा जम्मू जिले से कांग्रेस के मंत्री, विधायक और पूर्व विधायक भी हिस्सा लेंगे।