{"_id":"61894a36a8ff6529f843fd4a","slug":"congress-jammu-gulam-nabi-aajad-jammu-city-news-jmu2474086119","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों में शामिल हो कर बढ़ाएं आपसी प्रेम और सद्भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों में शामिल हो कर बढ़ाएं आपसी प्रेम और सद्भाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भारत हमेशा मजबूत रहे। इससे साथ जम्मू-कश्मीर को भी मजबूत बनाना है। सभी धर्मों में प्यार को बढ़ाने के लिए हमें रेत की दीवारों को गिरा देना चाहिए। आगामी त्योहारों में सभी धर्म के लोग शामिल होकर भाईचारे को बढ़ावा दें। यह अपील कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को चुआदी सैनिक कॉलोनी में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में की है। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के लोग शामिल हुए।
आजाद ने कहा कि ऐसे आयोजनों में राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधित्व नहीं होता है, बल्कि ये हम सभी के लिए हैं। इसमें सभी धर्म के लोगों को शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगे क्रिसमस और ईद का त्योहार है। हम त्योहारों के माध्यम से एक-दूसरे के और पास जा सकते हैं। कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस के नई नेता शामिल हुए। वहीं, प्रदेश कांग्रेस की ओर से जन जागरण अभियान और सदस्यता अभियान की भी जल्द शुरुआत की जा रही है, जिसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी हफ्ते एआईसीसी की जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल का दौरा प्रस्तावित है। उम्मीद है कि 14 नवंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी, जिसे मार्च 2022 तक बड़ी संख्या में नए सदस्यों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।