फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress, ex pm tribute

Jammu News: कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया

विज्ञापन
congress, ex pm tribute
प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी
जम्मू। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की रविवार को 106वीं जयंती पर प्रदेश भर में कई कार्यक्रमों में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। जम्मू में इंदिरा चौक पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने इंदिरा गांधी के साहसिक नेतृत्व को नमन किया। उन्होंने देश को दुनिया में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और देश की ताकत के लिए अपने जीवन में साहसी फैसले लिए। देश ने सभी मोर्चों पर प्रगति की और अनेक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। उन ताकतों पर हमला बोला जो राजनीतिक निहित स्वार्थों के लिए कांग्रेस के शीर्ष दिग्गजों में नेहरू-गांधी नेतृत्व की भूमिका और महान कार्यों को कमतर करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप लगाया कि मोदी के नेतृत्व में सरकार कांग्रेस और उसके महान नेताओं के योगदान से देश का ध्यान भटकाने के लिए ऐतिहासिक तथ्यों को विकृत करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने इंदिरा गांधी को दुनिया के ताकतवर नेताओं में से एक बताया। उन्होंने समाज के गरीबों और वंचित वर्गों को ध्यान में रखते हुए क्रांतिकारी कदम उठाए। इस मौके पर बलवान सिंह, ठाकुर मनमोहन सिंह, योगेश साहनी, रिकी डलोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed