{"_id":"60fa9cd38ebc3e585e421903","slug":"congress-demands-rahul-gandhi-s-phone-tap-case-should-be-investigated-government-should-give-special-package-to-traders-transport-and-tourism","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की मांग: राहुल गांधी के फोन टैप मामले की जांच हो, व्यापारियों-परिवहन और पर्यटन को विशेष पैकेज दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की मांग: राहुल गांधी के फोन टैप मामले की जांच हो, व्यापारियों-परिवहन और पर्यटन को विशेष पैकेज दे सरकार
Fri, 23 Jul 2021 04:11 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 23 Jul 2021 04:11 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि सरकार बच्चों को स्कूली शिक्षा और नियमित कक्षाएं सुनिश्चित करने के लिए उचित नीति तैयार करे। बागवानी और कृषि क्षेत्र के लिए पैकेज की घोषणा करे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के व्यापारियों, परिवहन और पर्यटन के लिए विशेष पैकेज जारी किया जाए। राहुल गांधी के फोन टैपिंग मामले की न्यायिक जांच हो। यह मांग कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर के नेतृत्व में पूर्व विधायकों के शिष्टमंडल ने उप-राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर उठाई है। प्रतिनिधिमंडल ने उप-राज्यपाल से जम्मू-कश्मीर के सार्वजनिक महत्व और विकासात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की और समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया कि राहुल गांधी, अन्य संवैधानिक पदाधिकारियों के सेल फोन की हैकिंग से सरकार के विपक्ष के प्रति रवैये की असलियत सामने आ गई है। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मीर ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ती बेरोजगारी पर निराशा जताई। भाजपा सरकार पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर असंवेदनशील है। इससे आम आदमी परेशान है। कांग्रेस विभिन्न विभागों में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग करती रही है।
विज्ञापन
उन्होंने जम्मू कश्मीर में व्यापारियों, पर्यटन, परिवहन, लघु उद्योग इकाई धारकों के लिए वित्तीय पैकेज की मांग की। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनावश्यक प्रतिबंध तुरंत हटाए जाएं। पंचायत स्तर पर निविदा प्रणाली की आलोचना करते हुए कहा गया कि यह प्रक्रिया जमीनी स्तर पर लोगों की मदद नहीं करेगी। पदाधिकारियों ने खनन क्षेत्र को बाहरी लोगों को आउटसोर्स करने का विरोध किया।
विज्ञापन