फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress conference in kathua

गठबंधन खत्म होते ही छींटाकशी शुरू

Sun, 10 Aug 2014 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 10 Aug 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
congress conference in kathua

पूर्व सांसद लाल सिंह के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस के नुकसान के सवाल पर आजाद ने कहा कि कांग्रेस के देश भर में लाखों कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन


अधिकतर को संसदीय और विधानसभा चुनाव तो दूर पंचायत चुनाव का टिकट भी नहीं मिला, लेकिन वह पार्टी की विचारधारा छोड़कर कहीं नहीं गए बल्कि पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।

वादे पूरे नहीं कर पाई नेकां

congress conference in kathua

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पूर्व नेशनल कांफ्रेंस औकांग्रेस का गठबंधन टूटते ही एक दूसरे पर छींटाकशी शुरू हो गई है।

जम्मू के कठुआ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आत्ममंथन करने पहुंचे कांग्रेस के आला नेताओं ने राज्य सरकार को जनता से किए वादे पूरे न करने का दोषी ठहराया है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पार्टी में जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी अंबिका सोनी ने साफ कहा कि राज्य सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने में विफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत था

congress conference in kathua

सोनी ने कहा कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का गठबंधन न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत हुआ था। इसके तहत जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए गठबंधन की सरकार बनाई गई थी।

पार्टी ने कुछ महीनों पूर्व से सरकार के कामकाज की मानीटरिंग की तो पाया कि सरकार ने जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया है।

कांग्रेस चूंकि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देती है इसलिए पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

अंबिका सोनी ने केंद्र सरकार पर चुनावों के दौरान झूठा प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने यूपीए सरकार की जिन नीतियों का पूरे कार्यकाल के दौरान जमकर विरोध किया आज वही नीतियां लागू की जा रहीं हैं।

विज्ञापन

'जमानत पर रहने वाले नसीहत न दें'

congress conference in kathua

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भाजपा अध्यक्ष के रियासत में भ्रष्टाचार संबंधी बयान पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अमित शाह लंबे अरसे तक संगीन अपराध के सिलसिले में जमानत पर रह चुके हैं।

उन्हें कई तरह के अनुभव हुए हैं। ऐसे में वह दूसरों को नसीहत न ही दें तो बेहतर है। भाजपा के जम्मू कश्मीर में मिशन 44 पर आजाद ने कहा कि मोदी सरकार की लहर को उत्तराखंड के हालिया उप चुनाव के नतीजों ने ठंडा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed