फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress conference in jammu on 2nd august

रियासत में कमाल करने की फिराक में कांग्रेस

Fri, 01 Aug 2014 02:57 AM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 02:57 AM IST
विज्ञापन
congress conference in jammu on 2nd august

जम्मू-कश्मीर में इस बार अकेले चुनाव लड़ने जा रही कांग्रेस किसी भी हाल में राज्य में भारी सीटें जीतना चाहती है। पार्टी को उम्मीद है कि अगर सही तरीके से चुनाव लड़ा जाए तो अच्छे नतीजे आ सकते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए कांग्रेस के बड़े नेता लगातार राज्य में सम्मेलन और अधिवेशन कर रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और अंबिका सोनी ने जम्मू में अधिवेशन किया था और अब आजाद उधमपुर में सम्मेलन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय नेताओं ने भी सम्मेलन की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह पठानिया सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की और सभी कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबिका और सैफुद्दीन भी रहेंगे मौजूद

congress conference in jammu on 2nd august

भूपेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि दो अगस्त के सम्मेलन में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव अंबिका सोनी विशेष तौर पर मौजूद होंगी।

इसके अलावा जेएंडके प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रो. सैफुद्दीन सोज और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद उपस्थित होंगे। सम्मेलन में पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन रघुनाथ पैलेस में किया जा रहा है। कार्यक्रम ठीक सुबह दस बजे आरंभ हो जाएंगा।

विधायक ने दौरा कर सुनीं समस्याएं

congress conference in jammu on 2nd august

विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने संबल व सुई इलाके का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना और उसके जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

विधायक ने बताया कि कश्मीर में जिन लोगों की जमीन रेलवे ट्रैक बिछाने में आ गई है, उनको रेलवे की तरफ से नौकरी प्रदान की गई है, लेकिन उधमपुर में जमीन देने के बावजूद युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है।

सुई इलाके में लोगों ने सड़क, बिजली, पानी से संबंधित समस्याओं को विधायक के सामने रखा। इस मौके पर कबीर शाह, सुरजीत सिंह, राकेश, सुनील गुड्डा, बलवान सिंह, अमरजीत मेहरा व अन्य कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed