फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress-Communist Party setting fire in country, CAA law not to give citizenship: Muralidhar Rao

देश में आग लगा रही कांग्रेस-कम्युनिस्ट पार्टी, सीएए नागरिकता लेने वाला नहीं देने का कानून: राव

Sat, 28 Dec 2019 09:34 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 28 Dec 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
Congress-Communist Party setting fire in country, CAA law not to give citizenship: Muralidhar Rao
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरली धर राव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरली धर राव ने कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर भ्रम फैलाकर अराजक तत्त्वों से मिलकर देश में आग लगाने का काम यह पार्टियां कर रही है। 
विज्ञापन


जम्मू के शिक्षक भवन में शनिवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी न्यास की तरफ से नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पर सेमिनार में राव ने कहा कि जिस प्रकार देश के विभाजन से पूर्व मुस्लिम लीग की भूमिका रही, उसी तरह की भूमिका वर्तमान में कांग्रेस निभा रही है। राहुल गांधी इमरान खान की भाषा बोल रहे हैं। अनुच्छेद 370 को हटाते समय भी कांग्रेस की भूमिका मुस्लिम लीग जैसी रही। कम्युनिस्ट पार्टी इस मामले में और भी खतरनाक है। वह देश को कई टुकड़ों में बांटना चाहती है। 
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रवाद से कभी कोई समझौता नहीं करेगी। सीएए नागरिकता लेने वाला नहीं देने वाला कानून हैं। इसका भारतीय मुस्लिमों की नागरिकता से कोई लेना देना ही नहीं है। भारत जितना हिंदुओं का हैं उतना ही यहां रहने वाले मुसलमानों का। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक जिसमें हिंदू, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी आदि शामिल हैं, इन तीनों इस्लामी देशों में प्रताड़ना का शिकार होकर भारत में रह रहे हैं। उन्हें नागरिकता देने के लिए सीएए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट व इनके साथी कभी कहते हैं कि मुस्लिमों को नागरिकता दो तो कभी श्रीलंका के तमिलों को तो कभी म्यांमार के रोहिंग्याओं को। राव ने कहा हमारे राष्ट्र का कभी हिस्सा रहे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के हित में फैसला लिया गया है। आने वाले समय में जरूरत होगी तो नागरिकता कानून में संशोधन कर अन्य देशों के अल्पसंख्यकों के हित में निर्णय लिया जा सकता है। 

हालांकि उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस जितनी भी आग लगा ले लेकिन मोदी सरकार पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मुस्लिमों को कभी नागरिकता नहीं देगी। उन्होंने कहा आग लगाने का काम करने के बजाय कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। अगर केंद्र ने कुछ गलत किया होगा तो सुप्रीम कोर्ट उसे सुधार देगा। 

राज्य सरकारें मानेंगी तो ही एनआरसी को लाएंगे 
मुरली धर राव ने कहा कि एनआरसी पर अभी केंद्र सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। विपक्षी दल बेवजह भ्रम फैला रहे है। इतना साफ है कि एनआरसी तभी लाई जा सकती है जब सभी राज्य सरकारें इसके लिए तैयार होंगी। जीएसटी लागू करते समय भी राज्य सरकारों को इसके लिए तैयार किया गया था। एनआरसी के मामले में भी ऐसा ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed