कांग्रेस-भाजपा में टिकटों को लेकर मचा घमासान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस और भाजपा में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट पाने के लिए एक अनार सौ बीमार वाली हालत है। टिकट पाने के लिए दावेदारों की कतार लग रही है।
इस वजह से यह दोनों पार्टियां अभी तक उम्मीदवारों की पहली सूची तक जारी नहीं कर पा रही है, जबकि नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी अब तक आधे से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस में लगभग हर विधानसभा क्षेत्रों में कई दावेदार सामने आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी नेताओं ने जिला स्तर पर अधिवेशन करवा कार्यकर्ताओं और नेताओं की आम राय जानने की कवायद शुरू की हुई है।
इसके बावजूद स्थिति साफ नहीं होते देख अब विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों को भेजा जा रहा है।
कांग्रेस ने पर्र्यवेक्षकों को विस क्षेत्रों में भेजना शुरू किया
पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद ही स्टेट लेबल की कमेटी और फिर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद ही उम्मीदवारों की सूची जारी करने की प्रक्रिया चलेगी। इसमें अभी समय लग सकता है।
ऐसे ही भाजपा में भी पार्टी टिकट पाने के लिए विधानसभा क्षेत्रों से कई-कई उम्मीदवार सामने आ रहे हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों से दावेदार पार्टी मुख्यालयों में समर्थकों के साथ पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
इस वजह से पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी करने से पहले पूरा मंथन कर रही है, ताकि सूची जारी होने के बाद विरोध को दबाया जा सके।
भाजपा में भी उम्मीदवारों की सूची को लेकर मंथन जारी
कांग्रेस के पार्टी प्रवक्ता एवं एमएलसी रविंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि उम्मीदवारों की सूची जारी करने के लिए अभी काफी समय है।
पार्टी जिला स्तर पर अधिवेशन कर रही है। सही समय आने पर सूची भी जारी कर दी जाएगी। इसी तरह भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि उम्मीदवारों की सूची पर मंथन चल रहा है।