फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress-bjp trust their win in leh council election

लेह परिषद चुनाव में इन्हें जीत का भरोसा

Mon, 19 Oct 2015 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Mon, 19 Oct 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
congress-bjp trust their win in leh council election

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि लेह स्वायत्त विकास परिषद चुनाव में भाजपा इस बार बाजी मारेगी।

विज्ञापन


उनका कहना है कि भाजपा ने विकास के नाम पर चुनाव लड़ा है और लेह की जनता का भरपूर साथ भी पार्टी को दिखा है। लेह परिषद चुनाव में भाजपा की लहर थी।

मतगणना के बाद यह सब साफ हो जाएगा। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि चौथी बार भी लेह परिषद का गठन कांग्रेस करेगी। उनका कहना है कि भाजपा ने लेह परिषद चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकी।

केंद्र में इस पार्टी की सरकार है और रियासत में भी। इसलिए सभी स्रोतों का इस्तेमाल भी किया है। शर्मा का कहना है कि इन सबके बावजूद कांग्रेस को पूरा भरोसा है कि लेह की जनता का एक बार फिर साथ कांग्रेस को ही मिला होगा।
विज्ञापन


23 अक्तूबर को मतगणना के बाद सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। भाजपा और कांग्रेस ने 25-25 सीटों पर चुनाव लड़ा है।

पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस ने आठ-आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं, जबकि न्यू लद्दाख पार्टी के 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे। अन्य निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। कुल 26 सीटों के लिए 90 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed