{"_id":"50c646ce0a46e063679f0383acf55e89","slug":"congress-always-with-kashmiri-s-people-ambika-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस हमेशा कश्मीर के लोगों के साथ: अंबिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस हमेशा कश्मीर के लोगों के साथ: अंबिका
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 05 Dec 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी अंबिका सोनी ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा कश्मीर के लोगों के साथ रही है। यूपीए एक हो या केंद्र की यूपीए दो सरकार, जम्मू कश्मीर रियासत को खुली मदद दी गई।
विज्ञापन
सिंहपोरा पट्टन में शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए अंबिका ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हमेशा से कश्मीर के लोगों का दुख-दर्द बांटा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कश्मीर में आई बाढ़ के दौरान कांग्रेस कश्मीर के लोगों के साथ खड़ी रही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रियासत में नेशनल कांफ्रेंस और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अड़ियल रवैये की वजह से खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अगर सरकार बनी तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम जम्मू कश्मीर में भी लागू किया जाएगा, ताकि रियासत के गरीब लोगों को बड़ी राहत मिले।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज ने इस अवसर पर कहा कि जम्मू कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ा दल होगा और कांग्रेस जो वादे कर रही है, वह पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो कि जम्मू कश्मीर में बड़े दल के रूप में उभरेगी और सरकार बनाएगी। इस अवसर पर एमएलसी गुलाम नबी मोंगा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी अपने विचार प्रकट किए।