{"_id":"fb253da81194d04fe01ada8bc7aae7db","slug":"confusion-over-independents-legislater-rashid-s-vote-in-legislative-council-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी पार्टियां निर्दलीय विधायकों पर डाल रहीं डोरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी पार्टियां निर्दलीय विधायकों पर डाल रहीं डोरे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 24 Feb 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद चुनाव में दो मार्च को होने वाली छह सीटों पर मतदान में अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सियासी पार्टियां निर्दलीय विधायकों से संपर्क साध रही हैं। निर्दलीय विधायकों में लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर अब्दुल रशीद के वोट पर असमंजस बरकरार है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो मार्च को छह सीटों पर होने वाले मतदान में एक सीट पर निर्दलीय विधायकों की अहम भूमिका को नजर में रखते हुए पीडीपी हो या फिर नेकां या भाजपा सभी दल निर्दलीय विधायकों से संपर्क साध रहे हैं तो उन्हें अपने खेमे में किया जा सके। निर्दलीय विधायकों में लंगेट से विधायक इंजीनियर अब्दुल रशीद वोट करेंगे या नहीं इसको लेकर भी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
इंजीनियर रशीद ने राज्यसभा चुनाव में भी तीन वोट डालने थे, लेकिन उन्होंने केवल एक वोट ही डाला था और वह वोट कांग्रेस उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद को डाला था। उनके वोट की वजह से ही आजाद पीडीपी और भाजपा का चक्रव्यूह तोड़कर चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे।
विज्ञापन
इस बार कांग्रेस का कोई उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं है। कांग्रेस नेकां का समर्थन कर रही है। ऐसे में इंजीनियर रशीद वोट करेंगे या नहीं, इस पर संशय बरकरार है। अमर उजाला संवाददाता ने इंजीनियर रशीद से मोबाइल पर संपर्क साधने का कई बार प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। अन्य निर्दलीय विधायक किस दल को वोट डालेंगे, यह लगभग स्पष्ट है।