फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Conflict between SDM and Advocates

Jammu News: भूमि की रजिस्ट्री को लेकर एसडीएम और वकीलों में तकरार, हंगामा

विज्ञापन
Conflict between SDM and Advocates
एसडीएम का आरोप - वकीलों ने बदतमीजी की, पीएसओ से धक्कामुक्की की और कार्यालय का सीसीटीवी काटा
विज्ञापन

वकीलों का आरोप - एसडीएम के कार्यालय में उन्हें नहीं मिलता सम्मान, काम भी नहीं किए जाते
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में घगवाल के एसडीएम कार्यालय में सोमवार को एसडीएम सुनैना सैनी और बार एसोसिएशन के सदस्यों के बीच जमकर हंगामा हुआ। यह बात भूमि की रजिस्ट्री को लेकर बढ़ी थी। एसडीएम ने आरोप लगाया है कि वकीलों ने उनके साथ बदतमीजी की, उनके पीएसओ के साथ धक्कामुक्की की, कार्यालय का सीसीटीवी काटा। वहीं, वकीलों का कहना है कि एसडीएम उनके काम नहीं करतीं। साथ ही उन्हें कार्यालय में सम्मान नहीं देतीं। इसलिए, उनके कार्यालय जाकर प्रदर्शन किया गया।
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को एक अधिवक्ता अपने ग्राहक की रजिस्ट्री करवाने एसडीएम कार्यालय घगवाल पहुंचे। वहां एसडीएम ने उक्त कागजों में कमियां बताईं। इसे लेकर अधिवक्ता के साथ उनकी बहस हुई। अधिवक्ता का आरोप था कि एसडीएम को कानून की जानकारी नहीं है। इस कारण वह काम ही नहीं कर पा रही हैं। उधर, एसडीएम ने भी अपने साथ बदसलूकी किए जाने का मामला दर्ज कराने को कहा। इसके बाद सोमवार को बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय में पहुंच कर काफी हंगामा किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि एसडीएम कार्यालय में उन्हें सम्मान नहीं मिलता। न ही उनके ग्राहकों के काम होते हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बताया कि सोमवार को जब वे एसडीएम कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय को अंदर से बंद कर दिया गया। वे दूसरे रास्ते से अंदर पहुंचे तो एसडीएम के पीएसओ ने उन पर राइफल तान दी। इस पर सभी अधिवक्ताओं ने रोष जाहिर किया। बाद में उन्होंने एसएसपी सांबा व डीसी से मुलाकात कर उन्हें मामले से अवगत करवाया। जिला मुख्यालय के बाहर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रर्दशन कर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बीते शुक्रवार को एक वकील मेरे पास भूमि की रजिस्ट्री कराने आए थे। मैंने कुछ कमियां बताईं, जिस पर वकील ने मेरे साथ बदतमीजी करना शुरू कर दी। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज भी है। हमने मामला दर्ज कराने को कहा था, इसलिए सोमवार को बार एसोसिएशन के सदस्य मेरे कार्यालय में पहुंचे और बदतमीजी की। मुझे बुरा भला भी कहा गया। मेरे पीएसओ को धक्के मारे। सीसीटीवी के तार तक निकाल दिए, ताकि पता न चले कि कार्यालय में क्या हो रहा है।
- सुनैना सैनी, एसडीएम, घगवाल
---
एसडीएम घगवाल कई दिनों से खास कर वकील समुदाय को तंग करती आ रही हैं। उन्हें बैठने तक को नहीं कहा जाता। कई कमियां बताकर फाइल वापस कर दी जाती है। शुक्रवार को भी हमारे एक साथी के साथ ऐसा बर्ताव हुआ तो सोमवार एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया है। मांग की है कि एसडीएम का तबादला कर नए अधिकारी को नियुक्त किया जाए, जिन्हें कानून की जानकारी हो। यदि वकील समुदाय के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो आम लोगों के साथ क्या होगा?

- मनदीप सिंह संब्याल, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन, सांबा
---
नया एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट लाने को कह रही थीं एसडीएम
बीते शुक्रवार को घगवाल की एसडीएम ने वकील को नए एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट लाने को कहा। फाइल में 2007 का प्रमाण पत्र लगा हुआ था। एसडीएम ने प्रमाण पत्र की कमी बताई तो वकील को इस बात पर गुस्सा आ गया। उसने एसडीएम से कहा कि वह इसी प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करवाएगा। इसके बाद ही विवाद पैदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed