रामगढ़। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव पखडी में वर्ष 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान मातृभूमि की रक्षा करते हुए सेना की 8 जैकलाई के जवान राइफलमैन अमीचंद को शनिवार को उनके शहीदी दिवस पर याद किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने भी मौजूद रहे। सेना की 11 सिखलाई रेजीमेंट के सूबेदार सुरजीत सिंह शहीद के परिजन जिनमें पत्नी वीर नारी पूरो देवी, भतीजे बनारसी दास, गिरधारी लाल, जोगिंदर लाल, बलवंत सिंह, पंच गुरदीप सिंह, चुड़मल शर्मा, फकीरचंद, हरभजन सिंह, दर्शन लाल, राम लाल, बिट्टू, बिंदु के अलावा शहीद के परिजन, रिश्तेदार गणमान्य नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों पूर्व सैनिकों सहित सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि सभा मौजूद रहे। सभी ने फूल मालाएं व पुष्प चक्त्रस् अर्पित कर शहीद के बलिदान को याद किया। इस मौके पर सूबेदार सुजीत सिंह के नेतृत्व में शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। संवाद