फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   condolence

शहीद पवन कुमार को किया याद

विज्ञापन
condolence
घगवाल। तहसील घगवाल के जसाथ गांव के शहीद पवन कुमार की शहादत को शनिवार को गांव वासियों ने याद किया। जसाथ का यह युवा 2004 को बनी क्षेत्र में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया था। उसके परिवार के साथ मिलकर सभी स्थानीय लोगों ने उसे फूल मालाएं अर्पित कर याद किया।
विज्ञापन

पवन कुमार अमर रहे और भारत माता की जय से सारा सीमावर्ती क्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर डीडीसी सदस्य सुरेश कुमार, चेयरमैन राधे कृष्ण, एडिशनल एसएसपी आजाद जागर, थाना प्रभारी राकेश कुमार, पंचायत सदस्यों के साथ गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। एएसएसपी ने कहा कि जब किसी का बेटा, भाई, पति देश पर अपनी जान कुर्बान करता है तो उसकी कमी तो कोई पूरी नहीं कर सकता, लेकिन उसके परिवार का सीना फूल जाता है कि उसका बेटा देश के काम आया है। पवन कुमार ने भी देश के लिए अपने प्राण दिए हैं और पवन कुमार हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। हर साल उनकी शहादत को याद करते हुए यह दिन मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed