{"_id":"6165e23d8ebc3e6299338c9e","slug":"condolence-rspura-news-jmu245659864","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूंछ में शहीद हुए वीर सैनिकों की शहादत को श्रद्धांजलि देकर नमन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूंछ में शहीद हुए वीर सैनिकों की शहादत को श्रद्धांजलि देकर नमन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर भूतपूर्व सैनिक सेल की ओर से पुंछ में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को वीरवार को नमन किया गया। इस दौरान समाज सेवी एवं भूतपूर्व सैनिकों के नेता कैप्टन (सेवानिवृत) कुंदन लाल शर्मा की देखरेख में रैली निकाली गई।
दलजीत सिंह चौक में रैली को संबोधित करते हुए कैप्टन कुंदन लाल शर्मा ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी नापाक हरकतों से बाज आए। शहीदों की शहादत कभी बेकार नहीं जाएगी, आज नहीं तो कल इन कायराना हमलावरों को मार गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक चाहता है। इसमें पाकिस्तान का नामोनिशान नक्शे से मिट जाएगा। हम सभी एकजुट, प्रशिक्षित एवं सेहतबंद हैं और यदि सरकार को हमारी जरूरत पड़ती है तो हम किसी भी मोर्चे में लड़ने एवं सेवा करने के लिए हर वक्त तैयार हैं।
रैली में संस्थापक अध्यक्ष जे एंड के एक्स सर्विसमेन सेल केपीएल खजूरिया, कैप्टन यदु नाथ, सतपाल, गिरधारी लाल, एचएल रैना, परस राम, दलजीत सिंह, सूबेदार किरपाल सिंह, हवलदार जोगेंद्र सिंह एवं अन्य सैनिक शामिल रहे।