{"_id":"602ace558ebc3ee94f44db98","slug":"condolence-rspura-news-jmu2292657177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा के शहीदो को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा के शहीदो को याद किया
विज्ञापन
आरएस पुरा। कांग्रेस नेता मोहन सिंह चौधरी की अध्यक्षता में पुलवामा के शहीदों की याद में कस्बे में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान बलिदान देने वालों को भी याद किया।
मोहन सिंह चौधरी ने कहा कि पुलवामा में आतंकी हमले जवानों के परिवारों के साथ देश के सभी लोगों को हमेशा याद किया जाएगा। पाकिस्तान की ओर से हमेशा ही देश को कमजोर करने का प्रयास किया गया है। पाकिस्तान कभी भी अपने इरादों में कामयाब नहीं होगा। इस दौरान चमेल सिंह, भूपिंद्र सिंह, लखविंद्र सिंह बलवंत सिंह, गुरदयाल सिंह, शाम लाल शमशेर सिंह, दर्शन सिह, नरायण दास आदि ने देश सरहद के लिए यहां जवान सीमा की रक्षा कर रहे हैं वहीं किसान अनाज पैदा कर रहे हैं।
दूसरी तरफ मीरां साहिब ब्लाक में ब्रिज नगर में युवा कांग्रेस के सचिव अंकुश रैणा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में शहीद केंद्रीय रिजर्व पुलिस जवानों की तस्वीर हाथों में लिए थे। पुलवामा के शहीद अमर रहे नारो के साथ युवा वर्ग के लोगों ने नमन किया। गांव मरालिया में युवा कांग्रेस के खुशवंत सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में चरणजीत भगत, परमिंद्र सिंह, शमशेर लाल, कमलदीप सिंह, अमित कुमार, सेवानिवृत्त सुबेदार अजीतपाल सिंह, प्रदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-----------------------
पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विजयपुर। रामपुर में पुलवामा के शहीदों की शहादत को याद करते हुए उन वीर जवानों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। कामना की गई की परमपिता उनकी पवित्र आत्मा को शांति दे तथा उनके परिवारों को दुख सहने की शक्ति दे। इस मौके पर गंगाराम शर्मा ने उन शहीदों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। गांव के युवा और लोगों ने भी इन शहीदों को तहेदिल से नमन किया। इस मौके पर प्रवीण कुमार, सोनू शर्मा सनी शर्मा और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। संवाद