फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   condolence in rs pura

जम्मू: पुलवामा के शहीदों को याद किया

विज्ञापन
condolence in rs pura
आरएस पुरा। कस्बे में मंगलवार को कई सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन कर पुलवामा के शहीदों को याद किया गया। राष्ट्रीय कावेरी संस्था की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में प्रधान रुचि डोगरा ने कहा कि देश की रक्षा की खातिर बलिदान देने वाले जवानों को सदा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की याद में शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी के प्रधान मनदेव सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में जवानों की श्रद्धांजलि दी गई। आरएस पुरा व्यापार मंडल के प्रधान सचिन चोपड़ा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। चोपड़ा ने कहा कि 2019 में हुई यह कायराना हरकत पाकिस्तान के इशारों पर हुई थी। जिसने साबित कर दिया कि आतंकवाद और आतंकियों को पालने पोसने में पाकिस्तान सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में पाकिस्तान जैसा देश अलग-थलग पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed