ज्यौड़ियां। आल इंडिया चिब बिरादरी की तरफ से रविवार को बाबा धर्म चंद देव स्थान नड में एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बिरादरी के प्रधान शमशेर सिंह चिब ने की। बैठक में बिरादरी के पूर्व प्रधान करतार सिंह चिब के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
इस मौके पर रछपाल सिंह चिब, मदन सिंह चिब, पवन सिंह चिब, सदरबीर सिंह चिब, बचन सिंह चिब, सवर्ण सिंह चिब, फकीर सिंह चिब, अशोक सिंह चिब, जोगिंदर सिंह चिब, अजीत सिंह चिब तथा प्रेम सिंह चिब सहित बिरादरी के अन्य कई लोग उपस्थित रहे। शोक सभा के बाद बिरादरी के उत्थान को लेकर बातचीत की गई, जिसमें बिरादरी के सभी लोगों से बच्चों को शिक्षित करने और खेलों की तरफ लगाने पर जोर दिया गया। शमशेर सिंह चिब ने कहा कि बिरादरी के लोग एकता और भाईचारा कायम रखें।